हमें स्वादिष्ट आहार पसंद है लेकिन स्वादिष्ट आहार के लिए क्या पशु क्रूरता सही है? आज हमारे आहार जैसे – दूध, दही, घी, अंडा, पनीर, माँस, शहद, इत्यादि में पशु क्रुरता शामिल है। पशु उत्पाद को बनाने के लिए पशु उद्योग हर साल करोड़ों पशुओं का शोषण करता है और अंत में उन्हें मार देता है। 

पशुओं को इस क्रूरता से मुक्त किया जा सके इसलिए ‘वीगनवाद’ दर्शन की शुरुआत हुई। 

वीगनवाद कोई रुझान नहीं है बल्कि यह एक क्रूरता मुक्त जीवनशैली जीने का सबसे अच्छा तरीका है। वीगन जीवनशैली में पशु उत्पाद और पशु मनोरंजन पूरी तरह से निषेध है। जो लोग वीगनवाद जीवनशैली को अपनाते हैं उन्हें वीगन कहा जाता है। 

आज के समय में लाखों लोग वीगन जीवनशैली को अपना रहे हैं लेकिन कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि खाने में मौजूद क्रूरता वाले पशु उत्पाद जैसे – दूध, दही, घी, पनीर, माँस इत्यादि इन सभी का वीगन विकल्प क्या है? इस ब्लॉग पोस्ट में आप इसी सवाल का जवाब जानने वाले हैं। 

वीगन आहार क्रूरता मुक्त तो होते ही हैं साथ में आपको इनसे सभी प्रकार के पौष्टिक पदार्थ जैसे – विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट भी मिल जाते हैं। 

खाद्य पदार्थों के वीगन विकल्प : 

  • दूध – सोया, नारियल, जई (Oats), काजू, बादाम, इत्यादि
  • माँस– सोया और कटहल से बना माँस (मॉक मीट)
  • अंडा – भुना हुआ : टोफू और हल्दी का मिश्रण, सेका हुआ: सोया और मसले हुए केले
  • मोत्ज़रेला चीज़ – सोया दूध, सोया दही, काजू, और नींबू रस का मिश्रण 
  • दही – सोया, मूंगफली, नारियल, काजू, तिल, चावल इत्यादि के दूध से बना हुआ दही
  • घी – नारियल और तिल के तेल से बना हुआ घी
  • पनीर – टोफू (सोया पनीर)
  • श्रीखंड – बादाम, वनस्पति आधारित दही, काजू, स्वीटनर, और अन्य सामग्री का मिश्रण
  • छाछ – सोया दही, मूंगफली दही से बना छाछ
  • मक्खन – नारियल, सूरजमुखी, अखरोट, मूंगफली, तिल, अलसी के तेल से बना हुआ मक्खन
  • लस्सी – सोया दही, मूंगफली दही से बनी लस्सी
  • शहद – सेब, निम्बू का रस, कैमोमाइल चाय बैग, और शक़्कर का मिश्रण
  • मिठाई – वीगन मिठाई (हिंसा मुक्त)
  • केक – वीगन केक (हिंसा मुक्त)
  • बिस्कुट – वीगन बिस्कुट (हिंसा मुक्त)
  • चाय – वीगन दूध से बनी हुई चाय (हिंसा मुक्त)
  • कॉफी – वीगन दूध से बनी हुई कॉफ़ी (हिंसा मुक्त)
  • आइसक्रीम – वीगन आइसक्रीम (हिंसा मुक्त)
  • पिज्जा – वीगन पिज़्ज़ा (हिंसा मुक्त)
  • बर्गर – वीगन बर्गर (हिंसा मुक्त)
  • मिल्कशेक – वीगन मिल्कशेक (हिंसा मुक्त)
  • चॉकलेट – वीगन चॉकलेट (हिंसा मुक्त)

आपकी थाली में क्रूरता मुक्त विकल्प

नीचे आप पशु आधारित खाद्य उत्पाद के वीगन विकल्प देख सकते हैं। 

दूध का वीगन विकल्प 

विकल्प – सोया, नारियल, जई, काजू, बादाम, इत्यादि। 

दूध में हिंसा कैसे है? – दूध हम तक पहुँच सके इसके लिए पशु उद्योग मवेशियों को क्रूरता से प्रताड़ित करता है। जब तक मवेशी दूध देती है उसको ज़िंदा रखा जाता है और काम पूरा हो जाने के बाद उसे काटकर बेच दिया जाता है। 

डेयरी उद्योग में क्रूरता : 

  • क्रूरता पूर्वक मवेशियों का कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है 
  • मलमूत्र वाली गन्दी जगह पर ही मवेशियों को रखा जाता है 
  • मवेशियों को मारा पीटा जाता है, योनि पर चोट की जाती है ताकि मवेशी अधिक दूध दे सके 
  • 4-5 सालों तक लगातार दूध देने से मवेशी का शरीर कमजोर हो जाता है इसलिए उन्हें बूचड़खाने भेज दिया जाता है 
  • मवेशियों की औसत उम्र 20-25 साल होती है लेकिन डेयरी उद्योग इन्हें सिर्फ 4-5 साल तक जिन्दा रखता है ताकि दूध चुराया जा सके 
  • मवेशी अधिक दूध दे सके इसलिए उन्हें ऑक्सीटॉक्सिन हॉर्मोन का इंजेक्शन लगाया जाता है 
  • बछड़े दूध नहीं दे सकते हैं इसलिए उन्हें मार दिया जाता है 
  • मवेशी दूध देती रहे इसके लिए बछड़े के मरे हुए शरीर में भूसा भरकर उसके सामने रख दिया जाता है 
  • मुलायम चमड़े के लिए बछड़ों की  त्वचा को निकाल लिया जाता है 
  • ताजा चमड़ा चुराने के लिए डेयरी उद्योग जिन्दा मवेशियों की त्वचा को निकाल लेता है

मवेशियों के साथ इतनी सारी क्रूरता सिर्फ इसीलिए होती है ताकि हम दूध पी सकें, अर्थात यदि हम दूध की  जगह पर कोई वीगन विकल्प को चुनें तो पशु क्रूरता को रोका जा सकता है।

आप डेयरी दूध की जगह पर वनस्पति आधारित दूध विकल्प को चुनकर कई मवेशियों की जान बचा सकते हैं। सोया, जई, नारियल, काजू, और बादाम का दूध तो आप खुद ही घर पर बना सकते हैं। 

यहाँ वीगन दूध उपलब्ध है: BigBasket, Amazon, Blinkit 

वीगन दूध बनाने के लिए देखें – लिंक 

माँस का वीगन विकल्प 

विकल्प – सोया और कटहल से बना माँस (मॉक मीट)

माँस में हिंसा कैसे है? – माँस, जानवरों का शरीर होता है जिसे हम मारकर खाते हैं। गाय, भैंस, मुर्गी, बकरी, मछली, इत्यादि जानवरों से माँस छीनने के लिए उन्हें  तड़पाकर मारा जाता है। हर साल करोड़ों जानवरों को सिर्फ माँस के लिए ही मार दिया जाता है। 

भारत में प्रति वर्ष लगभग 230 करोड़ मुर्गियों को उनके माँस के लिए मार दिया जाता है। हर साल 5 करोड़ से भी अधिक बकरियों को उनके माँस के लिए काटा जाता है। 

सोया और कटहल से बना मॉक मीट वनस्पति आधारित माँस है जो कि माँस का सबसे अच्छा वीगन विकल्प है। हम पशु माँस की जगह पर वनस्पति आधारित माँस का विकल्प चुन सकते हैं और करोड़ों जानवरों की जान बचा सकते हैं।  

अंडे का वीगन विकल्प 

विकल्प – वीगन भुर्जी: टोफू, हल्दी और अन्य सामग्री का मिश्रण। सेका हुआ: सोया, मसले हुए केले, और अन्य सामग्री। 

अंडा में हिंसा कैसे है? –  मुर्गियों से अंडा छीनने के लिए उन्हें बेरहमी से प्रताड़ित किया जाता है। आमतौर पर एक मुर्गी एक साल में 12-15 अंडे देती है लेकिन पशु उद्योग जबरदस्ती एक साल में उनसे 250-300 अंडे निकलवाता है।

अंडा दे दे कर जब मुर्गियों का शरीर गल जाता है तो उन्हें मारकर उनका माँस अन्य मुर्गियों को खिला दिया जाता है। ये सब इसलिए होता है ताकि हम अंडा खा सकें। अंडा न शाकाहारी है न माँसाहारी बल्कि वह मुर्गी का बच्चा है। 

क्रूरता मुक्त अंडा भुर्जी या फिर उबला हुआ अंडा खाने के लिए टोफू, हल्दी, और अन्य सामग्री का वीगन मिश्रण मौजूद है।  वीगन भुर्जी: टोफू, हल्दी और अन्य सामग्री का मिश्रण। सेका हुआ: सोया, मसले हुए केले, और अन्य सामग्री। 

वीगन भुर्जी बनाने के लिए देखें – लिंक 

पनीर का वीगन विकल्प 

विकल्प – टोफू (सोया पनीर)

पनीर में हिंसा कैसे है? – पनीर को बनाने के लिए डेयरी दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दूध चुराने के लिए पशु उद्योग मवेशियों को क्रूरता से प्रताड़ित करता है और काम पूरा होने के बाद उन्हें मौत के घाट उतार देता है। 

हम पनीर की जगह पर सोयाबीन से बनें टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोफू दिखने में पनीर जैसा कोमल होता है और इसे घर पर बनाना काफी आसान है। 

वीगन पनीर बनाने के लिए देखें – लिंक

श्रीखंड का वीगन विकल्प 

विकल्प – बादाम, वनस्पति आधारित दही, काजू, स्वीटनर, और अन्य सामग्री का मिश्रण। 

श्रीखंड में हिंसा कैसे है? – श्रीखंड डेयरी दूध से बनता है। दूध छीनने के लिए पशु उद्योग मवेशियों को क्रूरता से प्रताड़ित करता है और काम पूरा होने के बाद उन्हें मार देता है। 

आप घर पर ही आसानी से बादाम, वनस्पति आधारित दही, काजू, स्वीटनर, और अन्य सामग्री के मिश्रण से श्रीखंड बना सकते हैं। 

वीगन श्रीखंड बनाने के लिए देखें – लिंक

दही का वीगन विकल्प 

विकल्प – सोया, मूंगफली, नारियल, काजू, तिल, चावल इत्यादि के दूध से बना हुआ दही। 

दही में हिंसा कैसे है? – दही को बनाने के लिए डेयरी दूध का इस्तेमाल किया जाता है और डेयरी दूध को प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया ही हिंसक है। 

सोया, मूंगफली, नारियल, काजू, तिल, चावल इत्यादि के दूध से बने दही काफी पौष्टिक तो होते ही हैं साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं। दही का वीगन विकल्प चुनें ताकि पशु हिंसा को रोका जा सके। इसे आप अपने घर पर ही बना सकते हैं। 

यहाँ वीगन दही उपलब्ध है: VeganDukan, Vvegano, BigBasket 

वीगन दही बनाने के लिए देखें – लिंक

घी का वीगन विकल्प 

विकल्प – नारियल या तिल के तेल से बना हुआ घी 

घी में हिंसा कैसे है? – घी को बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है और दूध का उत्पादन मवेशियों का शोषण करके किया जाता है। जहाँ शोषण वहाँ हिंसा। 

नारियल या तिल के तेल से हम वीगन घी बना सकते हैं। इसे आप अपने घर पर ही बना सकते हैं। घी के वीगन विकल्प को अपनाकर हम पशु शोषण को रोक सकते हैं। 

वीगन घी बनाने के लिए देखें – लिंक    

मक्खन का वीगन विकल्प 

विकल्प – नारियल, सूरजमुखी, अखरोट, मूंगफली, तिल, या अलसी के तेल से बना हुआ मक्खन। 

मक्खन में हिंसा कैसे है? – मक्खन को बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल होता है और दूध को चुराने की पूरी प्रक्रिया ही शोषण है। 

नारियल, सूरजमुखी, अखरोट, मूंगफली, तिल, अलसी के तेल का इस्तेमाल करके हम घर पर ही मक्खन बना सकते हैं। 

यहाँ वीगन मक्खन उपलब्ध हैं: White Cub, One Good, Grabe Nord, 1Ness, Urban Platter 

वीगन मक्खन बनाने के लिए देखें – लिंक

छाछ का वीगन विकल्प 

विकल्प – सोया, मूंगफली के दही से बना छाछ। 

छाछ में हिंसा कैसे है? – छाछ दही से बनता है और दही दूध से। 

सोया और मूंगफली के दही का इस्तेमाल करके हम घर पर ही छाछ बना सकते हैं। 

वीगन छाछ बनाने के लिए देखें – लिंक

लस्सी का वीगन विकल्प 

विकल्प – सोया, मूंगफली के दही से बनी लस्सी। 

लस्सी में हिंसा कैसे है? – लस्सी को बनाने के लिए दही का इस्तेमाल होता है और दही दूध से बनता है। दूध बनाने के लिए मवेशियों को पूरी जिंदगी प्रताड़ित किया जाता है। 

सोया और मूंगफली के दही का इस्तेमाल करके हम घर पर ही लस्सी बना सकते हैं। 

वीगन लस्सी बनाने के लिए देखें – लिंक

शहद का वीगन विकल्प 

विकल्प – सेब, नींबू जूस, कैमोमाइल चाय बैग, और शक़्कर का मिश्रण। 

शहद में हिंसा कैसे है? – सर्दियों में कई फूल झड़ जाते हैं इसलिए मधुमक्खियाँ सर्दी आने से पहले फूलों से नेक्टर (मीठा पदार्थ) निकालकर शहद बनाती हैं ताकि सर्दियों में उन्हें खाने के लिए भटकना न पड़े। लेकिन हम इंसान इतने स्वार्थी हैं कि उनका खाना भी छीन लेते हैं। 

हम सेब, नींबू का रस , कैमोमाइल चाय बैग, और शक़्कर का मिश्रण करके शहद जैसा पदार्थ बना सकते हैं और शहद के विकल्प के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

वीगन शहद बनाने के लिए देखें – लिंक

अन्य स्वादिष्ट आहारों के वीगन विकल्प 

स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में कई सारी विविधताएँ पाई जाती हैं। सामान्यतः मिठाई से लेकर चाय तक सभी खाद्य पदार्थ डेयरी उत्पाद से ही बने होते हैं लेकिन आज के समय में उन सभी खाद्य पदार्थों का वीगन विकल्प भी मौजूद है। 

नीचे बताए गए खाद्य पदार्थों के वीगन विकल्प को बनाने के लिए वनस्पति आधारित उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है। 

  • मिठाई – वीगन मिठाई 
  • केक – वीगन केक 
  • बिस्कुट – वीगन बिस्कुट 
  • चाय – वीगन दूध से बना हुआ चाय 
  • कॉफी – वीगन दूध से बना हुआ कॉफ़ी 
  • आइसक्रीम – वीगन आइसक्रीम 
  • पिज़्ज़ा – वीगन पिज़्ज़ा 
  • बर्गर – वीगन बर्गर 
  • मिल्कशेक – वीगन मिल्कशेक

वीगन उत्पाद देखें – मुझे क्लिक करें 

वीगन खाद्य पदार्थों को आप ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। कोई भी खाद्य पदार्थ वीगन है या नहीं यह पहचानने के लिए वह किस पदार्थ से बना है यह देखें और वीगन लेबल को भी चेक करें।

जरुरी लेख :

कॉस्मेटिक उत्पाद में पशु पदार्थ (2023)

निष्कर्ष 

आज हमारी उपभोग की कामना ने हमें पशु क्रूरता और ह्त्या का जिम्मेदार बना दिया है। स्वादिष्ट आहार सभी को पसंद है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपने खाने के लिए जानवरों को प्रताड़ित करें। 

हमारे पास चेतना है इसलिए हम सही और गलत के चुनाव में फर्क कर सकते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ को खाने से पहले यह जरूर जाँच करें कि वह वीगन है या नहीं। 

पशुओं पर हो रही क्रूरता को रोकने का एकमात्र यही तरीका है कि हम वनस्पति आधारित आहारों का चयन करें। पशु क्रूरता का अंत पर्यावरण की बचाव और हम सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत जरुरी है। 

वनस्पति आधारित उत्पाद, पशु उत्पाद के सबसे अच्छे विकल्प हैं। वनस्पति आधारित आहार से हमें सभी जरुरी पोषण तत्व मिल जाते हैं सिवाए विटामिन बी12 के, इसके लिए आप विटामिन बी12 का सप्लीमेंट ले सकते हैं। 

स्त्रोत:

https://ourworldindata.org/meat-production

How Many Animals Are Killed for Food Every Day?

How To Make Vegan Buttermilk

 

Share This